विश्व

8 महिलाओं को फांसी, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की सजा

Nilmani Pal
23 April 2026 7:42 AM IST
8 महिलाओं को फांसी, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की सजा
x
ब्रेकिंग

ईरान। ईरान में 8 महिला प्रदर्शनकारियों को फांसी दिए जाने की खबर को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके हस्तक्षेप के बाद ईरान ने इन महिलाओं की सजा रोक दी है. लेकिन तेहरान ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे "फॉल्स न्यूज" बताया है.

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान ने उनके अनुरोध का सम्मान करते हुए 8 महिलाओं को फांसी देने का फैसला वापस ले लिया. उन्होंने यह भी दावा किया कि इनमें से चार महिलाओं को तुरंत रिहा किया जाएगा, जबकि बाकी चार को एक महीने की सजा दी जाएगी. ट्रंप ने इसे "बहुत अच्छी खबर" बताया और कहा कि यह उनकी कोशिशों का नतीजा है. हालांकि, ईरान ने इस पूरे दावे को सिरे से खारिज कर दिया. ईरानी न्यायपालिका की न्यूज एजेंसी मिज़ान ने साफ कहा कि ऐसी कोई योजना थी ही नहीं, जिसे रोका गया हो. एजेंसी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप झूठी खबरों के जरिए अपनी छवि बचाने की कोशिश कर रहे हैं. मिज़ान ने कहा कि ट्रंप ने पहले भी ऐसी ही भ्रामक जानकारी पर भरोसा किया था और इस बार भी वही दोहराया.

एजेंसी के मुताबिक, कुछ महिलाओं को पहले ही रिहा किया जा चुका है और बाकी के खिलाफ मामले चल रहे हैं, लेकिन उन्हें फांसी की सजा नहीं दी जा रही है. इस पूरे मामले को लेकर ईरान ने अमेरिका पर तीखा हमला बोला है. तेहरान का कहना है कि युद्ध के मैदान में कोई बड़ी सफलता नहीं मिलने के कारण ट्रंप अब झूठी उपलब्धियां गिनाने की कोशिश कर रहे हैं. इनके अलावा ईरान की एक एंबेसी ने दावा किया कि ट्रंप ने 8 एआई जेनरेटेड महिलाओं को बचाया है.

Next Story