
x
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में आठ आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने शनिवार को कहा कि उन्होंने एक घर में आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में एक खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रांत के वाशुक जिले में एक ऑपरेशन चलाया। बयान में कहा गया है कि घर पर छापेमारी के दौरान आतंकवादियों ने पुलिस पर गोलियां बरसाकर भागने की कोशिश की, इसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें पांच आतंकवादी मारे गए और दो भागने में सफल रहे।
बयान में कहा गया है कि पुलिस ने उस परिसर से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया, जहां इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े आतंकवादी सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हमले की योजना बना रहे थे। हमले के बाद भाग रहे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सीटीडी ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।
सीटीडी के बयान में कहा गया है कि प्रांतीय राजधानी क्वेटा में एक अलग अभियान में, पुलिस ने शहर से दो सप्ताह पहले अपहृत एक नागरिक को बरामद कर लिया और गोलीबारी में तीन हमलावरों को मार गिराया। बयान में कहा गया है कि खुफिया जानकारी आधारित ऑपरेशन में पुलिस ने एक ठिकाने पर छापा मारा, जहां फिरौती के लिए अपहरण की घटनाओं, टारगेट किलिंग और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल आतंकवादी ठहरे हुए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





