विश्व

8 लोगों की मौत, होटल में आतंकी हमला, चारों तरफ मची चीख-पुकार

jantaserishta.com
20 Aug 2022 10:09 AM IST
8 लोगों की मौत, होटल में आतंकी हमला, चारों तरफ मची चीख-पुकार
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

वहीं कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं.

नई दिल्ली: सोमालिया में मोगादिशू में एक होटल में आतंकी हमला हुआ है. जिसमें कम से कम 8 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं. न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि मोगादिशु के हयात होटल में आतंकी हमला हुआ है. आतंकी अभी भी होटल के अंदर ही हैं. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. आतंकियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

एजेंसी के मुताबिक दो कारों में बम विस्फोट के बाद हथियार लिए हमलावरों ने होटल में ताबड़तोड़ फायरिंग की. जिसमें कई लोग घायल हो गए और कई की मौत हो गई. 9 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. वहीं अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story