विश्व

एक घर में 5 बच्चों समेत 8 लोगों की गोली मारकर हत्या

Admin4
5 Jan 2023 11:24 AM GMT
एक घर में 5 बच्चों समेत 8 लोगों की गोली मारकर हत्या
x
वाशिंगटन। उत्तरी अमेरिकी के उटा प्रांत में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक घर में पांच बच्चों और तीन वयस्कों के शव पाए गए हैं, हनोक सिटी पुलिस विभाग ने गुरुवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि इन सभी लोगों की गोली मारकर हत्या की गई है। अमेरिकी जांच अधिकारियों ने गोलबारी को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
पुलिस के मुताबिक, उटाह के 8000 की आबादी वाले कस्बे में यह वारदात हुई है। गोलीबारी किसने की और क्यों चलाई, इस बारे में पुलिस अभी जांच कर रही है। अधिकारियों ने जांच के दौरान एक घर के अंदर तीन वयस्कों और पांच नाबालिगों को मृत पाया। उन्होंने बताया कि मृतकों के शरीर पर गोली के निशान दिखाई दिए। इस घटना से संबंधित मामले की जांच जारी है।
Admin4

Admin4

    Next Story