विश्व
हुक्का बार में 8 लोगों पर चाकू से हमला, तीन गंभीर रूप से घायल
Rounak Dey
22 March 2021 12:33 PM IST

x
34 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है।
डेट्रॉयट के एक हुक्का बार में झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने आठ लोगों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी डैन डोनाकोव्सकी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 'टियागा हुक्का लॉन्ज' में तड़के चार बजकर 40 मिनट पर झगड़ा शुरू हुआ था। प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि इस दौरान गोलियां भी चलीं, लेकिन वे किसी को लगी नहीं।
पुलिस ने बताया कि आठ लोगों पर चाकू से हमला करने के आरोप में 34 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है।
Next Story





