विश्व
यमन में सैनिकों और हौथी विद्रोहियों के बीच संघर्ष में 8 मारे गए
jantaserishta.com
28 Jan 2023 8:36 AM IST

x
अदन (यमन) (आईएएनएस)| दक्षिणी प्रांत लहज में हौथी लड़ाकों द्वारा शुक्रवार को यमन के सरकारी बलों के सैन्य ठिकानों पर किए गए हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए। एक स्थानीय सैन्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, हौती लड़ाकों के एक समूह ने हमला किया और लहज प्रांत के उत्तरी हिस्से में सरकारी बलों द्वारा नियंत्रित प्रमुख स्थलों पर कब्जा करने के लिए आगे बढ़ने का प्रयास किया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार हौथी हमले ने भीषण लड़ाई छेड़ दी। इसमें कम से कम पांच विद्रोही और तीन सरकारी सैनिक मारे गए। घंटों संघर्ष के बाद विद्रोहियों को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा।
गौरतलब है कि संघर्ष के समाधान की दिशा में ठोस प्रयास के अभाव में दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ कमर कस रहे हैं।
हाल के दिनों में यमन के विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय युद्धरत गुटों के बीच छिटपुट सशस्त्र टकराव होते रहे हैं।
2014 के अंत से यमन एक गृहयुद्ध में घिर गया, जब हौथी मिलिशिया ने कई उत्तरी शहरों पर धावा बोल दिया और यमनी सरकार को राजधानी सना से बाहर कर दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





