भारत

8 अपहरणकर्ताओं को किया गया ढेर, पुलिस का बड़ा एक्शन

jantaserishta.com
8 March 2023 5:06 PM IST
8 अपहरणकर्ताओं को किया गया ढेर, पुलिस का बड़ा एक्शन
x
दो पुलिस कर्मी घायल हो गए।
मजार-ए-शरीफ (आईएएनएस)| प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी ने बुधवार को कहा कि अफगान पुलिस ने उत्तरी बल्ख प्रांत की राजधानी मजार-ए-शरीफ में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में आठ कथित अपहरणकर्ताओं को मार गिराया है। वजीरी ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया, "मजार-ए-शरीफ शहर के पुलिस जिला 7 के ख्वाजा खैरन इलाके में अपहरण करने वाले एक गिरोह के ठिकाने के खिलाफ बुधवार सुबह पुलिस की इकाइयों ने एक अभियान शुरू किया, जिसमें आठ की मौत हो गई और तीन राइफल, दो पिस्तौल और तीन कारों सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।"
अधिकारी ने कहा कि गिरोह के साथ मुठभेड़ के दौरान दो पुलिस कर्मी घायल हो गए।
इसी तरह के अभियान में पुलिस ने दो हफ्ते पहले बल्ख प्रांत में आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया था।
अफगानिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने युद्धग्रस्त देश में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अफगानिस्तान में आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने का संकल्प लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story