विश्व

8 भारतीय नागरिकों की मौत, पश्चिम एशिया संघर्ष पर विदेश मंत्रालय का बयान

Nil dhankar
22 April 2026 6:23 AM IST
8 भारतीय नागरिकों की मौत, पश्चिम एशिया संघर्ष पर विदेश मंत्रालय का बयान
x
बड़ी खबर

दिल्ली। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम एशिया के चल रहे संघर्ष में भारत के 8 नागरिकों की जान चली गई है, जबकि एक भारतीय अभी भी लापता है. उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय ने प्रभावित परिवारों से संपर्क कर मदद का आश्वासन दिया है और लापता की तलाश जारी है.

रंधीर जायसवाल ने कहा, 'पश्चिम एशिया के संघर्ष में हमारे 8 नागरिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो चुकी है. एक भारतीय नागरिक अभी भी लापता है. हम उनकी सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.'विदेश मंत्रालय ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. MEA के अनुसार, लापता भारतीय की तलाश में भारतीय दूतावास और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है. भारत ने पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों में फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए ‘ऑपरेशन राहत’ जैसे विशेष अभियान पहले भी चलाए हैं. इस बार भी सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में है.

विदेश मंत्रालय ने सभी प्रभावित परिवारों से संपर्क साध लिया है और उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया है. मंत्रालय ने ये भी बताया कि 28 फरवरी से अब तक इस क्षेत्र से लगभग 55 लाख यात्री भारत लौट चुके हैं.

Next Story