विश्व

Earthquake: 7.8 की तीव्रता से आया भूकंप, 100 के पार मौत, इमारतें धराशायी के बाद हाहाकार

jantaserishta.com
6 Feb 2023 10:26 AM IST
Earthquake: 7.8 की तीव्रता से आया भूकंप, 100 के पार मौत, इमारतें धराशायी के बाद हाहाकार
x
देखें भयानक VIDEO.
अंकारा| सीरिया से लगी देश की सीमा के पास तुर्की के गाजियांटेप शहर में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 7.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप सुबह 4.17 बजे 17.9 किमी की गहराई में आया।
राजधानी अंकारा और तुर्की के अन्य शहरों और कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
अधिकारियों ने कहा है कि गजियांटेप में कई इमारतें ढह गई हैं और कुछ लोगों के फंसे होने की संभावना हैं।
तुर्की के भूकंप विज्ञानियों ने कहा कि कुछ ही मिनट बाद इस क्षेत्र में दूसरा झटका लगा।
तुर्की दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंप क्षेत्रों में से एक में स्थित है। 1999 में आए भूकंप में 17,000 से अधिक लोग मारे गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story