
x
DEMO PIC
वाशिंगटन (आईएएनएस)| दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित न्यू कैलेडोनिया के लॉयल्टी द्वीप पर बड़ा भूकंप आया है जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7.7 है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। भूकंप से सुनामी की संभावना बढ़ गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने अपने ताजा अपडेट में कहा कि भूकंप तड़के 2.57 बजे आया। यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप का केंद्र 37.7 किमी की गहराई के साथ 23.229 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 170.694 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था।
बताया गया है कि इस भूकंप से खतरनाक सुनामी लहरें आ सकती हैं जो वानुअतु, न्यू कैलेडोनिया और फिजी को प्रभावित कर सकती हैं। लॉयल्टी आइलैंड्स, न्यू कैलेडोनिया के तीन प्रशासनिक उपखंडों में से एक है, जो पैसिफिक महासमुद्र में स्थित है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





