विश्व

71 करोड़ का मामला, मगर लेने वाला कोई नहीं, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
1 July 2022 4:26 PM IST
71 करोड़ का मामला, मगर लेने वाला कोई नहीं, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC

नई दिल्ली: एक शख्स ने 71 करोड़ की लॉटरी जीत ली. लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी इस भारी भरकम रकम का दावेदार उसे लेने नहीं पहुंचा है. अब ऑर्गेनाइजर्स की तरफ से लॉटरी जीतने वाले का पता लगाया जा रहा है.

मामला ब्रिटेन का है. 71 करोड़ से ज्यादा (£7,440,150) के इनाम वाले इस लॉटरी के टिकट नंबर की घोषणा कर दी गई है. लेकिन ऑर्गेनाइजर्स के पास पैसे लेने अब तक कोई नहीं पहुंचा है. हालांकि, ऑर्गेनाइजर्स को पता है कि विजेता टिकट नंबर को किसी ने खरीदा है.
ऑर्गेनाइजर्स लॉटरी जीतने वाले करोड़पति को ढूढ़ रहे हैं. उन लोगों ने अपनी खोज को मीडलैंड तक सीमित कर दिया है. साथ ही लोगों से ये अपील की जा रही है कि जिन्होंने 18 जून की लॉटरी का टिकट खरीदा है वह अच्छे से देख लें. क्या पता लॉटरी जीतने वाले लक्की इंसान वे खुद हों.
अब वॉल्वरहैम्प्टन के मोलिनेक्स स्टेडियम में केमलोट नेशनल लॉटरी एक इवेंट को होस्ट करने जा रही है. यहां लॉटरी विजेता के बारे में बताया जाएगा. इसके अलावा करीब 1600 करोड़ रुपए के जैकपॉट लॉटरी विजेता का भी ऐलान किया जाएगा.
पिछले हफ्ते एक ऐसे ही लॉटरी शो में एक शख्स ने 525 करोड़ रुपए जीत लिए थे. इससे पहले 4 फरवरी को दूसरे शख्स ने 10 अरब से ज्यादा रुपए जीत लिए थे.
आपको बता दें कि अब तक की सबसे बड़ी जीत जो और जेस थ्वाइट्स नाम के कपल के हाथ लगी है. इस कपल ने करीब 18 अरब रुपए की मोटी रकम अपने नाम कर ली थी. चेल्टनहैम का रहना वाला यह कपल ब्रिटेन का अब तक का सबसे बड़ा लॉटरी अरबपति है. उन्होंने यह लॉटरी मई महीने में जीती थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story