विश्व

नेपाल के विमान दुर्घटनास्थल से अब तक 71 शव बरामद, जानें लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
18 Jan 2023 11:44 AM IST
नेपाल के विमान दुर्घटनास्थल से अब तक 71 शव बरामद, जानें लेटेस्ट अपडेट
x
काठमांडू (आईएएनएस)| नेपाल में मंगलवार को विमान के दुर्घटनास्थल से एक और नेपाली यात्री का शव मिलने के साथ ही मौतों की संख्या बढ़कर 71 हो गई हैं, लेकिन अभी आखिरी लापता यात्री की पुष्टि होना बाकी है। कास्की जिले के सहायक मुख्य जिला अधिकारी गुरु दत्ता ढकाल ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया, हमें सेती नदी में एक और शव मिला है। जिसके चलते बरामद शवों की कुल संख्या 71 तक पहुंच गई है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, येती एयरलाइंस का एक विमान रविवार को पोखरा शहर की सेती नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था।
सोमवार शाम तक कुल 69 शव बरामद किए जा चुके थे, जिनमें 69 शव सेती नदी में मिले थे और दुर्घटनाग्रस्त विमान के दोनों ब्लैक बॉक्स सोमवार को निकाले गए।
मंगलवार तड़के दुर्घटनास्थल पर 70वां शव बरामद किया गया।
ढकाल ने कहा, 72वें व्यक्ति के पैर बरामद किए गए थे, हालांकि, हम अभी तक इसका पता नहीं लगा पाए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story