विश्व

70 फीसद लोग बाहर हमेशा पहनें मास्क तो कोरोना महामारी को रोका जा सकता है: रिसर्च में दावा

Neha Dani
25 Nov 2020 8:28 AM GMT
70 फीसद लोग बाहर हमेशा पहनें मास्क तो कोरोना महामारी को रोका जा सकता है: रिसर्च में दावा
x
कोरोना वायरस महामारी के कहर को रोका जा सकता है अगर 70 फीसद लोग हमेशा बाहर रहने पर मास्क पहनें।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| कोरोना वायरस महामारी के कहर को रोका जा सकता है अगर 70 फीसद लोग हमेशा बाहर रहने पर मास्क पहनें। इस रिसर्च की समीक्षा के अनुसार COVID-19 महामारी को रोका जा सकता है, यदि कम से कम 70 प्रतिशत जनता लगातार मास्क पहने। शोध में दावा किया गया है कि मास्क का उपयोग कोरोना वायरस की प्रभावशीलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

फिजिक्स ऑफ फ्लुइड्स नामक जर्नल में प्रकाशित इस शोध ने फेस मास्क पर किए गए अध्ययनों का आकलन किया है और इस पर महामारी वैज्ञानिकों ने रिपोर्टों की समीक्षा की कि क्या फेस मास्क, वायरस फैलाने वाले लोगों की संख्या को कम करते हैं।

दुनियाभर के कई देशों में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। यूरोप के कई देशों में कोरोना की दूसरी लहर के बाद हालात बिगड़ रहे हैं। इस बीच कोरोना की वैक्सीन को लेकर भी कई अच्छी खबरें आ रही हैं। कोरोना की वैक्सीन आने तक लोगों को लापरवाही ना बरतने के लिए कहा गया है। इसके लिए लोगों को हमेशा फेस पर मास्क लगाने, शारीरिक दूरी का पालन करने की हिदायत दी गई है। दुनिया में जब तक कोरोना वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक मास्क की वैक्सीन है, ऐसी अपील कई बार की जा चुकी है।

सिंगापुर के नेशनल यूनिवर्सिटी के संजय कुमार सहित वैज्ञानिकों का कहना है कि अत्यधिक प्रभावकारी फेस मास्क जैसे सर्जिकल मास्क इत्यादि का अगर 70 फीसद लोग हमेशा बाहर उपयोग करें तो कोरोना वायरस महामारी को रोका जा सकता है।

Next Story