विश्व

20 की मौत: मस्जिद में बम विस्फोट में 70 से ज्यादा लोग घायल, VIDEO

jantaserishta.com
30 Jan 2023 3:30 PM IST
20 की मौत: मस्जिद में बम विस्फोट में 70 से ज्यादा लोग घायल, VIDEO
x
मचा हड़कंप.
पेशावर (आईएएनएस)| पाकिस्तान के पेशावर शहर की एक मस्जिद में सोमवार को हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 70 लोग घायल हो गए। बचाव अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, धमाका दोपहर करीब 1.40 बजे हुआ, जब शहर के पुलिस लाइन इलाके में स्थित मस्जिद में नमाज अदा की जा रही थी।
लेडी रीडिंग अस्पताल (एलआरसी) के एक प्रवक्ता के अनुसार, 70 घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवक्ता ने कहा कि इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है और केवल एंबुलेंस को ही प्रवेश करने दिया जा रहा है।
इस बीच, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि धमाके से मस्जिद का एक हिस्सा ढह गया था और इसके नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्मघाती हमला था या बम मस्जिद के अंदर लगाया गया था।
4 मार्च, 2022 को पेशावर के कोचा रिसालदार इलाके में एक शिया मस्जिद के अंदर आत्मघाती बम विस्फोट के दौरान 63 लोग मारे गए और 196 अन्य घायल हो गए थे।
इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह की खुरासान इकाई (आईएस-के) ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story