विश्व

7 महिलाओं को निगल गई जमीन, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
29 Sept 2022 2:15 PM IST
7 महिलाओं को निगल गई जमीन, सामने आया वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

ये महिलाएं अचानक ही धरती में समा गईं.
नई दिल्‍ली: जन्‍मदिन की पार्टी के दौरान डांस कर रहीं 7 महिलाओं का एक समूह अचानक ही गड्ढे में गिर गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि ये महिलाएं अचानक ही धरती में समा गईं. इसके बाद पार्टी में मौजूद लोग चीखने-चिल्‍लाने लगे. इन लोगों ने ही महिलाओं को गड्ढे से बाहर निकाला. हालांकि, वीडियो में कुछ लोग हंसते हुए भी नजर आ रहे हैं.
'न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट' के मुताबिक, जन्‍मदिन की पार्टी ब्राजील के अलागोइनहास शहर में चल रही थी. वायरल वीडियो के बारे में CEN से बात करते हुए एपिलेटर गैब्रिएला कारवाल्‍हो ने बताया कि हम लोग सिंकहोल के ऊपर खड़े होकर पुर्तगाली सॉन्‍ग 'Tem Cabaré Essa Noite' पर डांस कर रहे थे, अचानक ही हम गड्ढे में गिर पड़े.
गैब्रिएला ने बताया कि उनके दोस्त, उनकी दादी की जन्‍मदिन की पार्टी के लिए इकट्ठे हुए थे. उन्होंने बताया कि गड्ढे में गिरने पर किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई.
घटना के बाद सिंकहोल की मरम्‍मत करने के लिए मजदूरों को बुलाया गया ताकि अगली बार इस तरह का हादसा न हो.
वैसे, कुछ इसी तरह का हादसा फरवरी में तुर्की में सामने आया था, तब एक शख्‍स अचानक ही सिगरेट पीते हुए धरती में समा गया था. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story