
x
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में शनिवार को एक यात्री वैन में आग लगने से कम से कम सात लोगों की जलकर मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना पंजाब के सरगोधा जिले के भलवाल शहर में हुई, जब वैन से पेट्रोलियम गैस लीक हो गया और विस्फोट हो गया, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि कम से कम 14 यात्री झुलस गए। उन्होंने बताया कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को बताया कि यात्री वैन में लगी आग में कई शव इतनी बुरी तरह जल गए कि उनकी पहचान नहीं की जा सकी। पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। बचाव कर्मियों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जिनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने आग लगने की जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





