रिहायशी इलाके में ब्लास्ट से 7 लोगों की मौत, Video आया सामने

चीन. दक्षिण-पश्चिमी गुआंग्शी (Guangxi) इलाके में जोरदार ब्लास्ट हुआ है. स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस इलाके में हुए एक जोरदार विस्फोट में कम से कम सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है.
विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी चपेट में आने से 17 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है.
शुरुआती कयासों में इस हादसे के पीछे गैस पाइपलाइन में लीकेज या खराबी की आशंका जताई जा रही थी. हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने प्राथमिक जांच के बाद स्पष्ट कर दिया है कि यह धमाका गैस पाइपलाइन से संबंधित समस्याओं के कारण नहीं हुआ है.
Explosion in Xing'an, Guangxi leaves 7 dead, 17 injured. All 17 hospitalized patients are in stable condition. Authorities have excluded domestic gas as the trigger and are probing other causes. pic.twitter.com/h0wEl7tn32
— Shanghai Daily (@shanghaidaily) June 11, 2026





