विश्व

दुबई हवाई अड्डे पर फंसे, यात्रा वीजा के साथ आए 2 महिलाएं समेत 66 भारतीय

Kunti Dhruw
20 Oct 2020 2:36 PM GMT
दुबई हवाई अड्डे पर फंसे, यात्रा वीजा के साथ आए 2 महिलाएं समेत 66 भारतीय
x
दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रा वीजा के साथ आए कम से कम 66 भारतीय फंसे हुए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | दुबई, दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रा वीजा के साथ आए कम से कम 66 भारतीय फंसे हुए हैं। राजनयिकों के अनुसार, आवश्यक प्रवेश नियम पूरा नहीं करने के कारण सभी रुके हुए हैं। दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास में प्रेस सूचना एवं संस्कृति दूत नीरज अग्रवाल ने मंगलवार को खलीज टाइम्स से बातचीत में संख्या की पुष्टि की। यात्रियों में दो महिलाएं भी हैं।

दिल्ली से गोएयर के विमान से आए करीब 59 यात्री हवाई अड्डे पर फंसे हैं

अग्रवाल ने कहा, 'दिल्ली से गोएयर के विमान से आए करीब 59 यात्री 48 घंटे से ज्यादा समय से फंसे हुए हैं।' उन्होंने बताया कि शेष छह अमीरात एयरलाइंस से आए हैं।

सभी फंसे हुए यात्रियों के पास वापसी टिकट है

उन्होंने आगे बताया, 'जैसे ही हमें यात्रियों के फंसे होने की सूचना मिली, हमारे अधिकारी तुरंत ही हवाई अड्डे पर पहुंच गए। हम पुष्टि कर सकते हैं कि सभी फंसे हुए यात्रियों के पास वापसी टिकट है और कई के पास पर्याप्त पैसे हैं।'

यात्रियों को भोजन और अन्य आवश्यक सामग्री मुहैया कराई जा रही हैं

उन्होंने बताया कि यात्रियों को भोजन और अन्य आवश्यक सामग्री मुहैया कराई जा रही है। भारतीय वाणिज्य दूत ने यूएई के आव्रजन विभाग के उच्चाधिकारियों से बात की है। गत सप्ताह भी बहुत सारे यात्री पूर्व यात्रा नियमों का अनुपालन नहीं करने के कारण एयरपोर्ट में फंस गए थे। तभी से एयरलाइंस और ट्रैवेल एजेंट यात्रियों से आवश्यक दस्तावेज और पर्याप्त पैसे लेकर यात्रा की सलाह दे रहे हैं।

Kunti Dhruw

Kunti Dhruw

    Next Story