विश्व

ईरान से अफगानिस्तान लौट रहे 64 शरणार्थियों की सड़क हादसे में मौत

jantaserishta.com
20 Aug 2025 4:06 PM IST
ईरान से अफगानिस्तान लौट रहे 64 शरणार्थियों की सड़क हादसे में मौत
x
काबुल: पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में हुई एक घातक सड़क दुर्घटना में कम से कम 64 यात्रियों की मौत हो गई। प्रांत के बचाव विभाग के प्रमुख अब्दुल जहीर नूरजई ने बुधवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अधिकारी के हवाले से बताया, मंगलवार रात एक यात्री बस ईरान को अफगानिस्तान के हेरात शहर से जोड़ने वाली सड़क पर एक मोटरसाइकिल और मिनी ट्रक से टकरा गई। इससे हुए भयानक हादसे में करीब 64 लोगों के मारे जाने की खबर है। दुर्घटना में तीन व्यक्तियों के घायल होने की जानकारी भी है।
अधिकारी के मुताबिक मृतकों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। मृतक अफगान शरणार्थी थे, जो ईरान से अपने वतन वापस लौट रहे थे। एक अन्य अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यात्री बस में आग लग गई और कई शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है।
प्रांतीय पुलिस कार्यालय के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में, उत्तरी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में दो सड़क दुर्घटनाओं में सात यात्रियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। शहर-ए-बजर्ग जिले में हुई पहली दुर्घटना में पांच यात्रियों की मौत हो गई थी। वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, एक दूसरी दुर्घटना में पड़ोसी रघिस्तान जिले में एक कार के पलट जाने से दो यात्रियों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी बख्तर के मुताबिक, 31 जुलाई को इसी तरह की एक घटना में, मध्य अफगानिस्तान के बामियान प्रांत में एक वाहन के सड़क से उतरकर पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बख्तर ने प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद खवानी रसा के हवाले से बताया कि यह दुर्घटना याकावलांग जिले के कोटल बुकाक इलाके में हुई, जहां एक मिनी बस तकनीकी खराबी के कारण पलट गई, जिससे एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई और महिलाओं और बच्चों सहित 14 अन्य घायल हो गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story