विश्व
इंडोनेशिया में 6.4 तीव्रता का भूकंप, जानें पूरा अपडेट
jantaserishta.com
4 April 2023 10:49 AM IST

x
जकार्ता (आईएएनएस)| इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत उत्तरी सुमात्रा में भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई। इसमें किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रांत के सर्च और रेस्क्यू ऑफिस की ऑपरेशन यूनिट के प्रमुख जूल इंद्र ने कहा कि सोमवार देर रात आए भूकंप से कोई नुकसान या हताहत नहीं हुआ है।
उन्होंने न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को फोन पर बताया, हमें मिली सभी रिपोटरें में कहा गया है कि कोई इमारत या घर नष्ट नहीं हुआ है। किसी व्यक्ति की मौत या घायल होने की भी सूचना नहीं है।
भूकंप रात 9.59 बजे आया। एजेंसी ने कहा कि भूकंप का केंद्र पडंग सिदेमपुआन शहर से 82 किमी दक्षिण पश्चिम में और समुद्र तल के नीचे 102 किमी की गहराई में स्थित है।
भूकंप के झटके पास के आचे, पश्चिम सुमात्रा और रियाउ प्रांतों में भी महसूस किए गए।
Tagsइंडोनेशियाभूकंपइंडोनेशिया भूकंपउत्तरी सुमात्राindonesiaearthquakeindonesia earthquakenorth sumatra
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





