
x
टोक्यो (आईएएनएस)| जापान के इशिकावा प्रांत और इसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को भूंकप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 आंकी गई। देश की मौसम एजेंसी ने यह जानकारी दी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.42 बजे आया। इसकी गहराई 10 किमी बतायी जा रही है। सुजु शहर में 7 के राष्ट्रीय भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर ऊपरी 6 दर्ज किया गया, नोटो में ऊपरी 5 और वाजिमा में निचला 5 दर्ज किया गया।
एजेंसी ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है, लेकिन समुद्र के स्तर में 20 सेंटीमीटर से कम बदलाव संभव है। क्योडो न्यूज ने बताया कि इशिकावा में शिका परमाणु ऊर्जा संयंत्र और साथ ही निगाता के पड़ोसी प्रान्त में काशीवाजाकी-करीवा परमाणु ऊर्जा संयंत्र में कोई असामान्यता नहीं पाई गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





