
Afghanistan अफगानिस्तान: अफगानिस्तान में कुदरत कहर बरपा रही है। एक तरफ बर्फ़ीला तूफ़ान और दूसरी तरफ़ भारी बारिश ने देश में तबाही मचा रखी है। इनकी वजह से तीन दिनों में 61 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी शनिवार को अफगानिस्तान डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ANDMA) ने दी।
उनके मुताबिक, पिछले तीन दिनों में मध्य और उत्तरी अफगानिस्तान में बर्फ़ीले तूफ़ान और भारी बारिश ने तबाही मचाई है। बाढ़, हिमस्खलन और घर गिरने जैसी घटनाओं में करीब 61 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में छह बच्चे भी शामिल हैं। 110 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। 458 तक घर तबाह हो गए हैं। 360 से ज़्यादा परिवार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कई जगहों पर सड़कें भी खराब हो गई हैं। दूसरी तरफ, कई इलाकों में बिजली सप्लाई भी ठप हो गई है। तापमान 0 डिग्री तक गिरने से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है।
अधिकारियों ने उन इलाकों में लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है जहां बर्फ़ गिर रही है। सड़कें बह गई हैं, जिससे कई इलाकों में ट्रांसपोर्टेशन रुक गया है। कई इलाके अभी भी अंधेरे में डूबे हैं। उज़्बेकिस्तान की बिजली लाइनें, जो देश को बिजली देती हैं, वे भी बह गई हैं। वहां के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें मानवीय सहायता की सख्त ज़रूरत है। वे संयुक्त राष्ट्र और दुनिया के दूसरे देशों से मदद की अपील कर रहे हैं।





