विश्व

जापान सागर के मध्य भाग में 6.1 तीव्रता का आया भूकंप

Neha Dani
29 Sep 2021 11:26 AM GMT
जापान सागर के मध्य भाग में 6.1 तीव्रता का आया भूकंप
x
अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार, बुधवार को जापान सागर के मध्य भाग में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया।

स्थानीय समय के अनुसार भूकंप शाम करीब 5:37 बजे आया। इसका उपरिकेंद्र 38.8 डिग्री उत्तर अक्षांश 135.5 डिग्री पूर्व देशांतर 400 किमी की गहराई पर था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जापानी भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर अमोरी, इवाते फुकुशिमा प्रान्त के कुछ हिस्सों में भूकंप के 3 झटके दर्ज किए गए।
अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।


Next Story