विश्व

नाइजीरिया में नदी में नौका डूबने से 60 लोगों की मौत, बाकी लोगों के भी मरने की आशंका

Neha Dani
29 May 2021 8:11 AM GMT
नाइजीरिया में नदी में नौका डूबने से 60 लोगों की मौत, बाकी लोगों के भी मरने की आशंका
x
नौका किस वजह से डूबी। यह नौका नाइजर प्रांत से केब्बी प्रांत के वारा शहर की ओर जा रही थी।

पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया की नाइजर नदी में एक नौका डूबने से कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में लापता हुए 83 अन्य लोगों की भी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस नौका में 160 से अधिक लोग सवार थे, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे।

हादसा बुधवार को उस समय हुआ जब नौका देश के उत्तर-पश्चिम में केब्बी प्रांत में सबसे बड़ी नदी नाइजर में किसी विशाल वस्तु से टकरा गयी। आपातकालीन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को भी राहत एवं बचाव अभियान जारी रखा।
अब तक 60 शवों को बरामद कर लिया गया है। नदी के उफान पर होने के कारण बचाव अभियान में परेशानी हो रही है। यह अभी तक पता नहीं चल सका है कि नौका किस वजह से डूबी। यह नौका नाइजर प्रांत से केब्बी प्रांत के वारा शहर की ओर जा रही थी।


Next Story