विश्व
Earthquake: इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का आया भूकंप
jantaserishta.com
22 March 2024 2:14 PM IST

x
जकार्ता: इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में शुक्रवार को 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। देश के जियोफिजिक्स एजेंसी ने ये बात कही है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जकार्ता समय के अनुसार सुबह 11.22 बजे समुद्र के नीचे भूकंप आया। इसका केंद्र तुबन रीजेंसी से 132 किमी उत्तर पूर्व में और 10 किमी की गहराई में स्थित था।
एजेंसी ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। भूकंप के झटकों से समुद्र में बड़ी लहरें नहीं उठेंगी। इंडोनेशिया एक द्वीपसमूह देश है जो ज्वालामुखी और भूकंप की एक टेक्टॉनिक बेल्ट, पैसेफिक रिंग ऑफ फायर में स्थित है। यहां भूकंप का खतरा हमेशा बना रहता है।
Tagsइंडोनेशियाभूकंपइंडोनेशिया में भूकंपभूकंप न्यूज़IndonesiaEarthquakeEarthquake in IndonesiaEarthquake News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





