विश्व
अमेरिका में शिक्षिका को गोली मारने वाले 6 साल के बच्चे पर नहीं चलेगा केस: अभियोजक
jantaserishta.com
9 March 2023 9:03 AM IST

x
वाशिंगटन (आईएएनएस)| अमेरिका के वर्जीनिया राज्य के एक स्कूल में शिक्षिका को गोली मारने वाले छह साल के बच्चे पर कोई आरोप नहीं लगाया जाएगा, क्योंकि बच्चा कानूनी व्यवस्था को समझने के लिए बहुत छोटा है। बीबीसी ने बताया कि यह घटना 6 जनवरी को राज्य की राजधानी रिचमंड से लगभग 112 किमी दक्षिण में न्यूपोर्ट न्यूज शहर के रिचनेक एलीमेंट्री स्कूल में हुई थी। बुधवार को एनबीसी न्यूज से बात करते हुए न्यूपोर्ट न्यूज कॉमनवेल्थ के अटॉर्नी हॉवर्ड ग्विन ने कहा कि उनका कार्यालय लड़के के खिलाफ आरोपों की मांग नहीं करेगा।
इस बीच, गोली से घायल 25 वर्षीय शिक्षिका अबीगैल जवर्नर ने स्कूल जिले पर मुकदमा किया है।
पुलिस के मुताबिक, बच्चा अपने बैग में बंदूक लेकर आया था और बंदूक वैद्य रूप से खरीदी गई थी और बच्चे की मां की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





