
x
रबात: मोरक्को के उत्तरी तट पर एक जहाज दुर्घटना में छह प्रवासी डूब गए। मीडिया रिपोर्ट में ये बात कही गई है। शनिवार को नादोर प्रांत के अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़ित उन 54 लोगों में शामिल थे, जो अवैध रूप से दूसरे देश में प्रवेश करने के प्रयास में शुक्रवार को एक स्पीड बोट पर चढ़ने के लिए समुद्र में चले गए। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि खराब मौसम और हाई टाइड के कारण नाव संभल नहीं पाई और समुद्री चट्टानों से टकरा गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नाव पर सवार छह लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि 48 अन्य लोग तैर कर वापस आ गए। उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों में एक ट्यूनीशियाई नागरिक भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों ने जीवित बचे लोगों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया और पीड़ितों के शव बरामद किए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





