विश्व

सिलेंडर ब्लास्ट में 6 की मौत, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
15 Jan 2023 10:38 AM IST
सिलेंडर ब्लास्ट में 6 की मौत, मचा हड़कंप
x
इस्लामाबाद (आईएएनएस)| पाकिस्तान के क्वेटा में एक गैस सिलेंडर विस्फोट में चार बच्चों सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने रविवार को ये जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट शनिवार रात को हुआ जब बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा के एक इलाके में परिवार के एक सदस्य ने हीटर जलाने का प्रयास किया।
बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को अस्पताल पहुंचाया।
बचाव कर्मियों के अनुसार, विस्फोट के बाद एक दंपति और उनके चार बच्चों सहित सभी मृतकों की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय पुलिस ने मीडिया को बताया कि धमाका सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण हुआ, जिससे मकान को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है।
क्वेटा सहित बलूचिस्तान के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और तापमान माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story