
x
DEMO PIC
दार एस सलाम (आईएएनएस)| तंजानिया पुलिस ने जनवरी 2022 और फरवरी 2023 के बीच पूर्वी अफ्रीकी देश के रूआहा नेशनल पार्क में छह हाथियों की हत्या के मामले में तीन संदिग्ध शिकारियों को पकड़ा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रुआहा नेशनल पार्क के सहायक संरक्षण आयुक्त और कमांडिंग ऑफिसर गोडवेल ओले मींगाटाकी ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को फोन पर बताया कि प्राकृतिक संसाधन और पर्यटन मंत्रालय के वन्यजीव और वन बल द्वारा इरिंगा नगरपालिका में 28 फरवरी को संदिग्ध शिकारियों को गिरफ्तार किया गया था।
मींगाताकी ने बताया कि तीन संदिग्धों के पास आठ हाथी दांत और छह दांत के टुकड़े मिले हैं।
मींगाटाकी ने कहा कि संदिग्धों के पास से एक खंजर और एक मोटर वाहन भी मिला है, जिसमें वे दांत ले जाते थे।
Tagsतंजानिया पुलिसतंजानियारूआहा नेशनल पार्कहाथियों की हत्याहाथीtanzania policetanzaniaruaha national parkkilling of elephantselephant
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





