विश्व

6 लोगों की हत्या, यहां हुई गोलीबारी

Nilmani Pal
18 Feb 2023 12:54 AM GMT
6 लोगों की हत्या, यहां हुई गोलीबारी
x
एक गिरफ्तार

अमेरिका। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन अमेरिका के अलग-अलग शहरों में गोलीबारी की घटनाएं देखने को मिल रही है। हाल ही में मिसीसिपी के टेट काउंटी में छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

घटना के बाद टेट काउंटी शेरिफ के अधिकारी ब्रैड लांस ने कहा कि सभी गोलीबारी अर्काबुटला समुदाय के भीतर हुई और एक शूटिंग की घटना अर्काबुतला रोड पर स्टोर के अंदर हुई जहां एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अर्काबुतला डैम रोड पर एक घर के अंदर एक महिला की भी मौत हो गई। घटना के दौरान उसका पति घायल हो गया, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उसे गोली मारी गई थी या नहीं।

जानकारी के अनुसार अर्काबुटला डैम रोड पर एक वाहन के अंदर संदिग्ध को देखने के बाद टेट काउंटी के कर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। संदिग्ध की पहचान उजागर नहीं की गई है। गिरफ्तारी के बाद, अधिकारियों को चार और लोग मृत मिले हैं।

Next Story