विश्व

इंडोनेशिया में आया 5.8 तीव्रता का भूकंप

jantaserishta.com
8 Dec 2022 10:04 AM IST
इंडोनेशिया में आया 5.8 तीव्रता का भूकंप
x
जकार्ता, (आईएएनएस)| गुरुवार को इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रांत में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी वहां के अधिकारियों ने दी है। शुरू में, मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने कहा कि, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई और बाद में इसे घटाकर 5.8 कर दिया गया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देश की राजधानी जकार्ता में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए।
एजेंसी के एक अधिकारी ने शिन्हुआ को बताया कि, भूकंप सुबह 7.50 बजे आया, जिसका केंद्र पश्चिम जावा प्रांत के सुकाबुमी जिले से 22 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित था, जिसकी गहराई 122 किमी थी।
अधिकारी ने बताया कि, इन झटकों में सुनामी लाने की क्षमता नहीं थी।
पिछले महीने 5.6 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के बाद 300 से अधिक लोगों की मौत के बाद गुरुवार का भूकंप पश्चिम जावा में पुनर्निर्माण के प्रयासों के बीच आया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story