विश्व

तुर्की में 5.6 तीव्रता का भूकंप, एक की मौत, 69 घायल

jantaserishta.com
28 Feb 2023 9:58 AM IST
तुर्की में 5.6 तीव्रता का भूकंप, एक की मौत, 69 घायल
x
अंकारा (आईएएनएस)| पूर्वी तुर्की में आए 5.6 तीव्रता के भूकंप के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 69 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को आए भूकंप का केंद्र मालट्या प्रांत के येसिलर्ट जिले में स्थित था, जो पहले ही 6 फरवरी को भूकंप के झटके महसूस कर चुका था। आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण (एएफएडी) ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में भूकंप से पहले क्षतिग्रस्त हुई 25 इमारतें सोमवार को ढह गईं।
इसके पहले 6 फरवरी को तुर्की के दक्षिणी प्रांत कहारनमारस में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसके कुछ मिनट बाद देश के दक्षिणी प्रांत गजियांटेप में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया और 1 बजे 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था।
20 फरवरी को दक्षिणी तुर्की में हटे प्रांत में दो और भूकंप आए, इसमें छह लोगों की मौत हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story