विश्व
ईरान में 5.6 तीव्रता के भूकंप में 239 घायल, झटके से थर्राया
jantaserishta.com
26 March 2023 8:58 AM IST

x
तेहरान (आईएएनएस)| उत्तर-पश्चिमी ईरान में दो दिन पहले आए 5.6 तीव्रता के भूकंप में घायलों की संख्या बढ़कर 239 हो गई है। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। ईरानी छात्रों की समाचार एजेंसी (आईआरएससी) के हवाले से ईरानी भूकंप विज्ञान केंद्र (आईआरएससी) के अनुसार शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 6:46 बजे (0316 जीएमटी) पश्चिम अजरबैजान प्रांत में खोय काउंटी के पास आया भूकंप 8 किमी की गहराई में था।
ईरान के राहत एवं बचाव संगठन के प्रमुख सादिक महमूदी ने आईएसएनए के हवाले से कहा कि घायलों में से 50 खोय काउंटी के हैं और बाकी सलमास काउंटी के।
उन्होंने कहा कि 219 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि खोय के सात और सलमास के 13 लोगों सहित 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, महमूदी ने कहा कि भूकंप प्रभावित इलाकों में टेंट और कंबल भेजे गए हैं।
पश्चिमी अजरबैजान हाउसिंग फाउंडेशन के महानिदेशक जाफर बरजेगर ने ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए को बताया कि भूकंप में सलमास और खोय काउंटी के 10 गांवों में 80 आवासीय इकाइयां क्षतिग्रस्त हो गईं।
इसके पहले जनवरी के अंत में, खोय काउंटी में 5.9 तीव्रता के भूकंप में तीन लोगों की मौत हो गई और 800 से अधिक घायल हो गए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





