विश्व

इंडोनेशिया में 5.6 तीव्रता का भूकंप

jantaserishta.com
7 July 2023 8:43 AM IST
इंडोनेशिया में 5.6 तीव्रता का भूकंप
x
जकार्ता: इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में शुक्रवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एजेंसी ने आंकड़े संशोधित करने से पहले भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 6.0 बताई थी।
एजेंसी ने कहा कि भूकंप स्‍थानीय समय के अनुसार शुक्रवार को रात 00:13 बजे आया, जिसका केंद्र तनिंबर द्वीप जिले से 207 किमी उत्तर पश्चिम में और समुद्र तल से 131 किमी की गहराई में स्थित था। इसमें कहा गया है कि भूकंप के झटकों से ऊंची लहरें नहीं उठीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story