विश्व
इस साल सीरिया में बारूदी सुरंग विस्फोटों में 55 की मौत
jantaserishta.com
3 March 2023 9:20 AM IST

x
DEMO PIC
दमिश्क (आईएएनएस)| सीरिया में 2023 की शुरुआत से अब तक बारूदी सुरंग विस्फोट में 55 लोगों की मौत हो चुकी है। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, मरने वालों में दो महिलाएं और 18 बच्चे शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि मरने वालों में पांच वे लोग भी शामिल हैं, जो मध्य प्रांत हमा के सलामियेह इलाके में गुरुवार को मारे गए थे।
ब्रिटेन स्थित वॉचडॉग ग्रुप ने कहा कि इसी अवधि के दौरान बारूदी सुरंग विस्फोटों से 28 बच्चों और चार महिलाओं सहित 118 लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार देश की आधिकारिक समाचार एजेंसी सना ने बताया कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों द्वारा छोड़ी गई एक बारूदी सुरंग में विस्फोट में पांच लोग मारे गए।
बारूदी सुरंग पीड़ितों में कई ऐसे किसान या श्रमिक हैं, जो रेगिस्तानी क्षेत्र में ट्रफल्स एकत्र कर रहे थे।
Tagsसीरियाबारूदी सुरंगविस्फोट55 मौतसीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्सsyrialandmineexplosion55 deadsyrian observatory for human rights
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





