विश्व
गुफा में मिली 5400 साल पुरानी रहस्यमयी खोपड़ी, जानें क्या है माजरा
Rounak Dey
5 March 2021 8:01 AM GMT
![गुफा में मिली 5400 साल पुरानी रहस्यमयी खोपड़ी, जानें क्या है माजरा गुफा में मिली 5400 साल पुरानी रहस्यमयी खोपड़ी, जानें क्या है माजरा](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/03/05/968207-101.webp)
x
जिनकी 1952 में फ्रांस में पियरे-सेंट-मार्टिन की अध्यक्षता में एक दुर्घटना में मौत हो गई थी।
वैज्ञानिकों को इटली की गुफा में एक रहस्यमयी खोपड़ी मिली है। जो एक युवा महिला की बताई जा रही है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह करीब 5400 साल पुरानी है। पुरातत्व वैज्ञानिकों ने बताया कि खोपड़ी का हिस्सा अपने दफनाए हुए हिस्से की जगह से बहता हुआ यहां पहुंचा है। इसके साथ ही वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि ऐसा लगता है कि इस महिला को दफनाने के पहले बहुत रीति-रिवाज किए गए थे।
डेलीमेल की खबर के मुताबिक, बताया जा रहा है कि ये वैज्ञानिक इटली के बोलोग्ना में मार्सेल लुबेंस की गुफा में खोज अभियान में जुटे हुए थे, जब उन्हें ये हजारों साल पुरानी खोपड़ी नजर आई। उन्होंने इसे निकाला और इसकी जांच शुरू कर दी। बता दें कि इटली की इन गुफाओं का उपयोग पुराने समय में ज्यादातर अंतिम संस्कार के लिए किया जाता था। शोध में पाया गया कि गुफा में जो खोपड़ी मिली है वह बहुल अलग है।
गौरतलब है कि इस गुफा का नाम स्पेलोलॉजिस्ट मार्सेल लुबेन्स के सम्मान में रखा गया है, जिनकी 1952 में फ्रांस में पियरे-सेंट-मार्टिन की अध्यक्षता में एक दुर्घटना में मौत हो गई थी।
![Rounak Dey Rounak Dey](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542181-51cd2ea7-9597-44b7-93f9-c5065798056c.webp)
Rounak Dey
Next Story