विश्व

उत्तर-पश्चिम सीरिया में 5.4 तीव्रता का भूकंप

jantaserishta.com
17 Feb 2023 9:00 AM IST
उत्तर-पश्चिम सीरिया में 5.4 तीव्रता का भूकंप
x
दमिश्क (आईएएनएस)| उत्तर पश्चिमी सीरिया के इदलिब प्रांत में गुरुवार रात 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। सीरियन नेशनल अर्थक्वेक सेंटर ने यह जानकारी दी। भूकंप स्थानीयश् समय के अनुसार रात 10:47 बजे आया। यह 18.8 किमी की गहराई पर था। इसका उपरिकेंद्र इसी नाम के प्रांत की राजधानी इदलिब शहर से 61 किमी दूर था। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप सीरिया की राजधानी दमिश्क और उत्तरी प्रांत अलेप्पो में महसूस किया गया।
एक और 3.4 तीव्रता का भूकंप लताकिया के उत्तर-पश्चिमी तटीय प्रांत में रात 11:17 बजे आया। 46 किमी की गहराई के साथ, दूसरे भूकंप का उपरिकेंद्र इसी नाम के प्रांत की राजधानी लताकिया से 50 किमी दूर है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने समाचार एजेंसी को फोन पर बताया कि तटीय प्रांत के स्थानीय लोगों ने अपनी इमारतों की दीवारों से धूल गिरती देखी और घबराकर सड़कों पर भाग निकले। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया कि झटके के बाद सीरिया के कई इलाकों में लोग सड़कों पर निकल आए।
इसके पहले 6 फरवरी को दक्षिण-पूर्वी तुर्की में केंद्रित 7.7 और 7.6 तीव्रता के भूकंप से उत्तरी सीरिया बुरी तरह प्रभावित हुआ था।
सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को घोषणा की कि सीरिया में आए भूकंप से मरने वालों की संख्या 1,414 है, जबकि घायलों की संख्या 2,357 तक पहुंच गई है।
भूकंप से हताहतों की मंत्रालय की गिनती में केवल सरकार के नियंत्रण वाले भूकंप प्रभावित क्षेत्र शामिल हैं।
इस बीच, सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के नवीनतम आंकड़ों से पता चला है कि भूकंप ने सीरिया की सरकार और विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में लगभग 7,000 लोगों की जान ले ली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story