विश्व

युद्ध के बीच 5200 यूक्रेनी लोगों को निकाला गया

jantaserishta.com
27 March 2022 1:19 PM IST
युद्ध के बीच 5200 यूक्रेनी लोगों को निकाला गया
x

कीव: यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरीना वीरेशचुक के अनुसार बीते शनिवार को10 ह्यूमन कॉरिडोर सफल रहे. ह्यूमन कॉरिडोर के जरिए यूक्रेन से कुल 5,200 लोगों को निकाला गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने 26 मार्च को ट्विटर के माध्यम से कहा कि "युद्ध के बीच अपनी जान बचा कर भागने वाले यूक्रेनी शरणार्थियों की मदद करने के लिए अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका पर भरोसा कर सकते हैं. "
ब्रिटेन ने रूस पर हमले के बाद कई पाबिदयां लगाई थीं. लेकिन अब ब्रिटेन की ओऱ से कहा गया है कि वह इन पाबंदियों को खत्म कर सकता है. लेकिन रूस को कुछ शर्तें माननी होंगी.
रूस द्वारा किए जा रहे हमले के बीच राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेनी सेना के पास अतिरिक्त टैंकों, विमानों के बिना मारियुपोल को बचाना असंभव है. यूक्रेन रूसी मिसाइलों को शॉटगन और मशीनगनों से नहीं मार सकता.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story