विश्व

म्‍यांमार में आया 5.1 तीव्रता का भूकंप

jantaserishta.com
24 Sept 2023 9:24 AM IST
म्‍यांमार में आया 5.1 तीव्रता का भूकंप
x
यांगून: दक्षिणी म्यांमार में शनिवार रात 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। देश के मौसम विज्ञान और जल विज्ञान विभाग (डीएमएच) ने बताया कि भूकंप शनिवार को स्‍थानीय समय के अनुसार लगभग 20:54 बजे आया। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र शुरुआत में 10 किमी की गहराई में 17.23 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 96.32 डिग्री पूर्वी देशांतर पर निर्धारित किया गया था, जो बागो क्षेत्र में बागो के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 12 मील की दूरी पर है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि भूकंप देश के वाणिज्यिक केंद्र यांगून में महसूस किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story