51 शव बरामद: 100 से ज्यादा लोग डूबे, नदी में पलटी सैकड़ों यात्रियों से भरी नाव

किंशासा. डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (Democratic Republic of the Congo) में नाव के पलटने (boat sank) से 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. हादसे में करीब 60 लापता हैं. यह हादसा कांगो नदी में हुआ. उत्तर पश्चिमी प्रांत मोंगाला के गवर्नर के प्रवक्ता नेस्टर मैगबाडो के मुताबिक, 51 शवों को बरामद कर लिया गया है, जबकि 60 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं. इस हादसे में 39 लोग सुरक्षित भी बचाए गए हैं. प्रवक्ता ने बताया कि नाव में यात्रियों के सवार होने से पहले उनकी गिनती नहीं की गई थी. ऐसे में नाव की सीटिंग कैपेसिटी को देखकर लापता लोगों की संख्या का अंदाजा लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. हम उम्मीद कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जिंदा बचाया जा सके.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





