विश्व
कीव के मिसाइल हमले में 500 उत्तर कोरियाई सैनिकों की मौत, यूक्रेनी मीडिया का दावा
jantaserishta.com
24 Nov 2024 5:42 PM IST

x
सोल: रूस के पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र में कीव द्वारा किए गए मिसाइल हमले में लगभग 500 उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए। समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक एक यूक्रेनी मीडिया आउटलेट ने यह दावा किया है। डिफेंस न्यूज पब्लिशर ग्लोबल डिफेंस कॉर्पोरेशन का हवाला देते हुए आरबीसी यूक्रेन ने कहा कि उत्तर कोरियाई सैनिक 'कुर्स्क क्षेत्र पर स्टॉर्म शैडो मिसाइल हमले' की वजह से मारे गए।
बता दें दक्षिण कोरिया और अमेरिका यह दावा करता रहा है कि उत्तर कोरिया ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद के लिए 10,000 से अधिक सैनिक भेजे हैं। दक्षिण कोरिया के शीर्ष सुरक्षा सलाहकार ने 22 नवंबर को यह दावा भी किया कि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में मदद के बदले में मॉस्को ने प्योंगयांग को एंटी एयर मिसाइलें और वायु रक्षा उपकरण प्रदान किए हैं।
योनहाप समाचार एजेंसी ने मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिन वोन-सिक ने कहा, "माना जा रहा है कि रूस ने प्योंगयांग की कमजोर वायु रक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए उपकरण और एंटी-एयर मिसाइलें प्रदान की हैं।" शिन ने कहा, "27 मई को उत्तर कोरिया के सैन्य जासूसी सैटेलाइट लॉन्च के नाकाम होने के बाद, रूस ने (उत्तर कोरिया को) उपग्रह-संबंधी टेकनोलॉजी से मदद करने की अपनी मंशा घोषित कर दी थी, और उसने कथित तौर पर विभिन्न मिलिट्री टेक्नोलॉजी की भी स्पलाई की।" उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि विभिन्न रूपों में आर्थिक सहायता भी दी गई है।"
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इस महीने की शुरुआत में दावा किया था कि कुर्स्क में लड़ाई में शामिल उत्तर कोरियाई सैनिकों में कई लोग हताहत हुए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





