विश्व

Earthquake: इंडोनेशिया में 5.0 तीव्रता का भूकंप

jantaserishta.com
10 March 2024 12:22 PM IST
Earthquake: इंडोनेशिया में 5.0 तीव्रता का भूकंप
x
जकार्ता: इंडोनेशिया के बांदा सागर में रविवार को 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार, भूकंप का केंद्र 7.30 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 129.27 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 98.4 किमी की गहराई पर था। सुनामी संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। भूकंप के परिणामस्वरूप जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। द्वीपसमूह देश इंडोनेशिया 'पैसिफ़िक रिंग ऑफ़ फायर' नामक एक संवेदनशील भूकंपीय जोन में स्थित है। यहाँ अक्सर भूकंप आते रहते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story