विश्व

युद्ध की शुरुआत के बाद से यूक्रेन को 50 बिलियन डॉलर अमेरिकी सहायता

jantaserishta.com
28 Feb 2023 10:00 AM IST
युद्ध की शुरुआत के बाद से यूक्रेन को 50 बिलियन डॉलर अमेरिकी सहायता
x
कीव (आईएएनएस)| रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका ने यूक्रेन को करीब 50 अरब डॉलर की सहायता दी है। यह बात अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन ने कही। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की एक रिपोर्ट के हवाले से येलेन ने कहा, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, मानवीय और सामाजिक सहयोग के लिए हम पहले ही लगभग 50 बिलियन डॉलर की सहायता प्रदान कर चुके हैं।
अमेरिका ने यूक्रेन के आर्थिक लचीलेपन का समर्थन करने के लिए 14 बिलियन डॉलर प्रदान किय। येलन ने कहा कि उनका देश निकट भविष्य में 8 बिलियन डॉलर और देने की योजना बना रहा है।
यूक्रेनी सरकार के अनुमान के मुताबिक, देश को इस साल अपने बजट घाटे को पूुरा करने के लिए बाहरी स्रोतों सहित 38 अरब डॉलर की आवश्यकता होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story