विश्व

पाकिस्तान के हाईवे पर एसयूवी दौड़ाते दिखा 5 साल का बच्चा, लोगो ने जताई हैरानगी : देख Video

Kajal Dubey
28 Jan 2021 12:50 PM GMT
पाकिस्तान के हाईवे पर एसयूवी दौड़ाते दिखा 5 साल का बच्चा, लोगो ने जताई  हैरानगी : देख Video
x
पाकिस्तान से आया एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जनता से रिश्ता वेब डेस्क। पाकिस्तान से आया एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक पल के लिए तो यह वीडियो हैरान करता है, लेकिन दूसरे ही पल चिंता होती है कि आखिर किसने इतने छोटे बच्चे की जिंदगी दांव पर लगा दी है। दरअसल, पाकिस्तान में हाईवे पर करीब 5 साल का बच्चा एक एसयूवी को दौड़ाता हुआ दिखा, जिसे कुछ लोगों ने अपने कैमरों में कैद किया।


27 सेकेंड के इस क्लिप में दिख रहा है कि एक बेहद छोटा बच्चा काले रंग की टोयटा लैंड क्रूजर वी8 को दौड़ा रहा है। वह ड्राइवर सीट के सामने खड़ा होकर स्टेयरिंग संभाले हुए है और कार तेजी रफ्तार में आगे बढ़ रही है। गाड़ी में उसके अलावा कोई और नहीं दिखता।
दुनिया न्यूज के मुताबिक, यह बच्चा 5 साल का था और मुल्तान के व्यस्त सड़कों में से एक बोसान में लैंड क्रूजर को दौड़ा रहा था। एक ट्विटर यूजर ने क्लिप शेयर करते हुए लिखा, ''मुल्तान में एक छोटा बच्चा लैंडक्रूजर चला रहा है। उसके पैर भी कैसे पेडल्स को छूते हैं? यह किसका बच्चा है?''
ट्विटर पर लोग जहां यह हैरानी जता रहे हैं कि इतना छोटा बच्चा कैसे इतनी बड़ी गाड़ी को दौड़ा रहा है तो दूसरी तरफ इसकी आलोचना भी की जा रही है कि बच्चों के हाथ में इस तरह गाड़ी देना हंसी मजाक नहीं है। यह उस बच्चे की जान के साथ दूसरों के लिए भी खतरनाक हो सकता था।
बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि एक बार गाड़ी के नंबर की पहचान हो जाए, तो मालिक को पकड़ा जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




Next Story