विश्व

यूएई में फंसे हुए 49 भारतीय कामगार स्वदेश लौटे, भारतीय दूतावास ने की सहयता

Tara Tandi
13 Oct 2020 3:33 PM GMT
यूएई में फंसे हुए 49 भारतीय कामगार स्वदेश लौटे, भारतीय दूतावास ने की सहयता
x
कई महीने से यूएई में फंसे कुल 49 भारतीय स्वदेश लौट गए हैं। नियोक्ताओं द्वारा बेसहारा छोड़ दिए जाने के बाद सभी वहां ...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| दुबई, कई महीने से यूएई में फंसे कुल 49 भारतीय स्वदेश लौट गए हैं। नियोक्ताओं द्वारा बेसहारा छोड़ दिए जाने के बाद सभी वहां फंसे हुए थे। भारतीय दूतावास ने दो कंपनियों से उनके पासपोर्ट और अमानत राशि वापस लेने में मदद की।

दुबई स्थित लकड़ी का काम करने वाली दो फर्में कोरोना वायरस महामारी के दौरान बंद हो गई। इन फर्मो के भारतीय संचालकों ने अपने कर्मचारियों को सूचित किए बगैर यह कदम उठाया था। छह महीने से इन प्रवासी कामगारों को कोई भुगतान भी नहीं हुआ था। अपने लिए व्यवस्था करने की खातिर उन लोगों ने जुलाई में दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास से संपर्क किया और घर लौटने के लिए मदद मांगी। दूतावास ने जुलाई से सभी कामगारों को भोजन मुहैया कराया। वाणिज्य दूतावास ने जैसे तैसे फर्म के पीआरओ से संपर्क किया और दुबई पुलिस की मदद से सभी का पासपोर्ट और अमानत राशि वापस कराई। वाणिज्य दूतावास की मदद से सभी प्रवासी कामगार सुरक्षित घर लौटने में कामयाब हुए।

Next Story