Top News

बाढ़ में समाई 47 जिंदगियां, और बढ़ सकते है मौत के आंकड़े  

Nil dhankar
4 Dec 2023 7:12 AM IST
बाढ़ में समाई 47 जिंदगियां, और बढ़ सकते है मौत के आंकड़े  
x

तंजानिया। तंजानिया में भीषण बाढ़ के कारण तबाही देखने को मिली है। उत्तरी तंजानिया में बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई और 85 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी एएफपी ने एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से बताया कि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर जेनेथ मायांजा ने कहा कि शनिवार को भारी बारिश से तंजानिया का कटेश शहर प्रभावित हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम तक मरने वालों की संख्या 47 हो गई है। जबकि घायलों की संख्या 85 हो गई है। इसके साथ ही अधिकारी ने चेतावनी दी कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इस बीच COP28 जलवायु सम्मेलन में शिरकत करने दुबाई पहुंचे तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन ने संवेदना व्यक्त की। उन्होने कहा कि तंजानिया में लोगों को बचाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा सोमालिया में भारी बारिश के कारण दस लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं और सैकड़ों लोग मारे गए हैं।

Next Story