विश्व

भगवान बुद्ध की प्रतिमा तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार हुआ 45 वर्षीय भारतीय नागरिक की मौत

Neha Dani
7 April 2021 3:28 AM GMT
भगवान बुद्ध की प्रतिमा तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार हुआ 45 वर्षीय भारतीय नागरिक की मौत
x
16 साल पहले श्रीलंका आया था और एक श्रीलंकाई महिला से विवाह करने के बाद यहीं रहने लगा था।

श्रीलंका के उत्तरपश्चिम राज्य में भगवान बुद्ध की प्रतिमा तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार 45 वर्षीय भारतीय नागरिक की एक अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मृतक का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक को क्यूलियापिटिया शहर में 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। उस पर रथमालेवाता क्षेत्र के एक पूजास्थल में लगी कुछ बुद्ध प्रतिमाओं में तोड़फोड़ करने का आरोप था। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया था, जहां से पूछताछ के लिए उसे पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया था।
कोलंबो गजट की रिपोर्ट के मुताबिक, जेल विभाग के प्रवक्ता चांदना एकानायके ने बताया कि आरोपी को उत्तरपश्चिम क्षेत्र में वारियापोला जेल में रखा गया था। सोमवार रात को उसने छाती में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी।
इसके बाद उसे वारियापोला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बाद में उसकी मौत हो गई। एकानायके ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने मृतक के शव का कोरोना संक्रमण के शक में पीसीआर टेस्ट कराया है। डेली मिरर ने मृतक की गिरफ्तारी के समय अपनी रिपोर्ट में कहा था कि वह करीब 16 साल पहले श्रीलंका आया था और एक श्रीलंकाई महिला से विवाह करने के बाद यहीं रहने लगा था।


Next Story