विश्व

44 की मौत, 200 से ज्यादा लोग लापता, इतनी भीषण आग कैसे लगी?

jantaserishta.com
27 Nov 2025 8:07 AM IST
44 की मौत, 200 से ज्यादा लोग लापता, इतनी भीषण आग कैसे लगी?
x
देखें मंजर.
नई दिल्ली: हांगकांग की कुछ गगनचुंबी इमारतों में बुधवार को भीषण आग लगने से कई जिंदगियां खाक हो गईं। ताई पो जिले में एक वांग चुक कोर्ट नामक हाउसिंग कॉम्पलेक्स में लगी इस आग की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 44 पर पहुंच गया है। इसके अलावा 279 लोग अभी भी लापता है, जबकि कई गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना के लिए जिम्मेदार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी इस घटना का संज्ञान लेते हुए बचाव कार्य में और ज्यादा तेजी लाने का आदेश देते हुए मृतकों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक हांगकांग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन ली ने बताया कि जिन इमारतों में आग लगी थी उनका निर्माण 1980 के दशक में हुआ था। इन 2000 फ्लैट वाली इमारतों में बुजुर्गों समेत करीब 4000 लोग रहते थे। पिछले कुछ समय से यहां पर नवीनीकरण का काम चल रहा था, जिसकी वजह से सभी इमारतों के चारों तरफ ऑयल पेंट, बांस के मचान लगे हुए थे। इनकी वजह से आग और भी ज्यादा तेजी से फैली। देखते ही देखते आग ने 7 इमारतों को अपने कब्जे में ले लिया।
घटना की जानकारी सामने आने के तुरंत बाद ही फायर ब्रिगेड़ की टीम वहां पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ने कई लोगों को जलाकर खाक कर दिया था। देर रात तक चली कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल करीब 700 से ज्यादा लोगों को अस्थायी आश्रय स्थलों में पहुंचा दिया गया है। इसके अलावा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग के कारणों का पता लगाने के लिए एक टीम का गठन किया है।
ली ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस ने इमारत का निर्माण करने वाली और इस नवीनीकरण की देखभाल कर रही कंपनी के दो निदेशकों और एक इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है। उनके ऊपर सामूहिक हत्याकांड का मामला दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null