विश्व

जेल में 41 महिला कैदियों की मौत, जमकर हुई हिंसा

Nilmani Pal
21 Jun 2023 2:06 AM GMT
जेल में 41 महिला कैदियों की मौत, जमकर हुई हिंसा
x
गोली भी चली

होंडुरास। होंडुरास की एक महिला जेल में मंगलवार को हुए दंगों में कम से कम 41 महिलाओं की मौत हो गई। अवैध गतिविधियों को लेकर दो गिरोह के बीच हुई हिंसा में जलने से कैदियों की मौत हुई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। होंडुरास की राष्ट्रीय पुलिस जांच एजेंसी के प्रवक्ता यूरी मोरा ने कहा कि अधिकांश पीड़ितों को जला दिया गया था, जबकि अन्य को गोली मार दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी और चाकूबाजी में घायल कम से कम सात महिला कैदियों का तेगुसिगाल्पा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। देश की जेल प्रणाली की प्रमुख जुलिसा विलानुएवा ने कहा कि जेलों के अंदर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए अधिकारियों द्वारा हाल ही में किए गए प्रयासों के कारण दंगा शुरू हुआ। इसकी वजह से मंगलवार को जेल में हिंसा हुई। उन्होंने कहा कि जेल में संगठित गिरोह के खिलाफ कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जेलों में सक्रिय गिरोह अपना व्यापक नियंत्रण रखते हैं। साथ ही कैदी अक्सर अपने स्वयं के नियम निर्धारित करते हैं और प्रतिबंधित सामान बेचते हैं। अमेरिका मीडिया के मुताबिक, होंडुरास की राष्ट्रीय महिला जेल में लगभग 800 कैदियों रखा गया है, जो इसकी क्षमता से दोगुना है। 2020 में होंडुरास जेल में कई हिंसक घटनाएं हुई थी।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तीन घटनाओं में ‘झूठी शान के लिए’ दो किशोरियों एवं एक पुरुष की हत्या कर दी गई जबकि एक व्यक्ति के नाक-कान काट दिए। पहली घटना में लाहौर से 200 किलोमीटर दूर सरगोधा में नसीर अहमद ने 19 वर्षीय बेटी पर अपने ही क्षेत्र के मुख्तार से प्रेम-संबंध होने के संदेह में बेटी और फिर प्रेमी मुख्तार की हत्या कर दी। अन्य घटना में चिनियोट में अहमद शेर ने ‘परिवार की अपनी बहन (18) की हत्या कर उसका शव नाली में फेंक दिया। प्रेमी शहर में नहीं मिला। तीसरी घटना में 5 भाइयों ने उनकी बहन से कथित प्रेम संबंध रखने को लेकर एक व्यक्ति के नाक-कान काट डाले।


Next Story