विश्व

41 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार, हुआ ये हादसा

jantaserishta.com
14 Aug 2022 6:14 PM IST
41 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार, हुआ ये हादसा
x
मचा हड़कंप।

काहिरा: मिस्र के गीजा में एक चर्च में लगी आग के बाद हुई भगदड़ के चलते 41 लोगों की मौत हो गई है। चर्च में प्रार्थना करने के लिए 5,000 लोग जुटे थे। घटना मिस्र की राजधानी काहिरा के गीजा की है। जानकारी के मुताबिक बच्चों, चर्च के पादरियों और नागरिकों की मौत हो गई है। घटना में घायलों की संख्या का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। आग लगने से चर्च को बड़ा नुकसान हुआ है।

हालांकि अभी चर्च में आग लगने के वजहों की सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट वजह हो सकती है। चर्च की इमारत पुरानी होने के कारण आग काफी तेजी से फैल गई। आग लगने पर चर्च के लोग भागने लगे और इससे भगदड़ मच गई। नतीजतन, कई लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story